👉 पूरा श्लोक वीडियो में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
श्रीमद्भगवद्गीता — अध्याय 12 (भक्ति योग)
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि संन्यस्य मत्पराः ।
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥ 12.6
🌼 अर्थ:
जो भक्त अपने जीवन के सभी कार्यों को भगवान को समर्पित कर देते हैं, और भगवान को ही अपना सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं। वे किसी और चीज़ में मन नहीं लगाते, बल्कि केवल एकाग्र होकर भगवान का ही ध्यान करते हैं और सच्ची श्रद्धा से उनकी भक्ति करते हैं। ऐसा व्यक्ति हर काम भगवान की सेवा समझकर करता है।
तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात् ।
भवामि न चिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम् ॥ 12.7
🌼 अर्थ:
भगवान कहते हैं कि जिन लोगों का मन पूरी तरह मुझमें लगा होता है, जो सच्चे मन से मेरी भक्ति करते हैं, मैं उन्हें इस संसार रूपी दुखों और जन्म-मृत्यु के चक्र (संसार-सागर) से जल्दी ही मुक्त कर देता हूँ। मैं स्वयं उनका मार्गदर्शन करता हूँ और उन्हें मोक्ष की ओर ले जाता हूँ।
Śrīmad
Bhagavad Gītā — Chapter 12 (Bhakti Yoga)
Ye tu sarvāṇi karmāṇi mayi saṃnyasya mat-parāḥ
।
Ananyenaiva yogena māṃ dhyāyanta upāsate ॥ 12.6
🌼 Meaning:
Those devotees who dedicate all their actions to God and consider Him as their
highest goal. They do not attach their mind to anything else, but with
single-pointed focus they meditate on God and worship Him with true devotion.
Such a person considers every action as service to God.
Teṣām ahaṃ samuddhartā mṛtyu-saṃsāra-sāgarāt ।
Bhavāmi na cirāt pārtha mayy āveśita-cetasām ॥ 12.7
🌼 Meaning:
God says that those whose minds are fully fixed in Him and who worship Him with
true devotion, He quickly liberates them from the ocean of worldly suffering
and the cycle of birth and death. He personally guides them and leads them
toward liberation (moksha).

0 Comments